second tajmahal of india : मध्य प्रदेश के बुरहानपुर जिले में एक शख्स ने अपनी पत्नी के लिए ऐसा आशियाना बनाया है, जो देखने में बिल्कुल ताजमहल जैसा लगता है। यह घर न सिर्फ एक शानदार आर्किटेक्चरल नमूना है, बल्कि इसमें छुपी प्रेम कहानी लोगों के दिलों को छू रही है। आज के दौर में प्यार की ऐसी मिसाल पेश करना अकल्पनीय है ।

MP second Tajmahal house
ये हैं वो शख्स :
इस घर को आनंद प्रकाश चुकसे नामक व्यक्ति ने अपनी पत्नी मंजू चुकसे के लिए बनवाया है। आनंद चुकसे पेशे से एक एजुकेशनिस्ट हैं और ताजमहल उनको बहुत लुभाता है। उन्होंने कहा कि जैसे शाहजहाँ ने मुमताज़ के लिए ताजमहल बनवाया, वैसे ही उन्होंने भी अपने प्यार को एक अमर रूप देने और प्यार की नई कहानी लिखने के लिए यह घर बनवाया है।
कैसा है यह ताजमहल-स्टाइल घर?
ताजमहल की तर्ज पर बना यह घर 4BHK है और इसमें एक सुंदर गोल गुंबद, मीनारें, और संगमरमर जैसी फिनिशिंग की गई है। घर के निर्माण में लगभग तीन साल लगे और इसका डिज़ाइन इंडो-मुगल शैली से प्रेरित है।घर के भीतर के इंटीरियर्स को भी रॉयल लुक दिया गया है, जिससे यह घर एक महल जैसा अनुभव कराता है।
क्यों हुआ यह घर वायरल?
जब इस घर की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुईं, तो लोग इसे देख कर हैरान रह गए। कई लोगों ने इसे “Modern Taj Mahal” कहा, वहीं कुछ लोगों ने इसे सचमुच में हूबहू शाहजहां के मुमताज के प्रति प्यार के प्रतीक के रूप में बताया। यह घर अब इंस्टाग्राम, फेसबुक और यूट्यूब पर चर्चा का विषय बना हुआ है।
क्या कह रहे हैं लोग ?
आनंद चुकसे का यह घर सिर्फ एक मकान नहीं, बल्कि प्यार, समर्पण और कला का अद्भुत संगम है। यह न केवल बुरहानपुर बल्कि पूरे देश के लिए एक प्रेरणा है कि जब मोहब्बत सच्ची हो, तो वह पत्थरों में भी जान डाल देती है।
- Vice President Election India : भारत को मिला अपना 15वां नया उप राष्ट्रपति, जानिए नए उप राष्ट्रपति के बारे में सबकुछ
- Nepal Social Media Ban 2025 : नेपाल में सोशल मीडिया बैन व भ्रष्टाचार के विरोध में सड़कों पर भड़क उठे लाखों ‘Gen-Z’ युवा
- Nikki Murder Case : ” निक्की केस कांड, क्रूरता की हद : अपराधियों को कब मिलेगी सजा ?”
- Shreyas Iyer ODI Captain : सरपंच साहब ‘श्रेयस अय्य्यर संभालेंगे अब टीम इंडिया की कमान, रोहित फैंस को लगा तगड़ा झटका
- 8th pay commission latest news : केंद्र सरकार ने दिया 8वें वेतन आयोग पर ताजा अपडेट, कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले