Nikki Murder Case : ” निक्‍की केस कांड, क्रूरता की हद : अपराधियों को कब मिलेगी सजा ?”


Nikki Murder Case : ग्रेटर नोएडा के सिरसा गांव में रहने वाली निक्की भाटी की दुखद मौत ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है। इस केस ने आज फिर से यह साबित कर दिया कि देश में आज भी दहेज प्रथा का कितना जहर फैला हुआ है। जानिए क्‍या था पूरा मामला :-

Nikki Murder Case : आज फिर एक बार सारा देश शर्मसार हो गया जब एक शख्‍स ने दहेज के लालच में अपनी पत्‍नी को ही मौत के घाट उतार दिया । हम बात कर रहे हैं विपिन भाटी की । निक्‍की भाटी की शादी 2016 में विपिन भाटी से हुई थी। शादी में निक्की के परिवार वालों ने कार, बाइक, नकद और सोना जैसे दहेज दिये, बावजूद इसके ससुराल पक्ष की लालच कम नहीं हुई ।

ससुराल वालों द्वारा 35 लाख रुपये की लगातार मांग की जाती रही, और जब परिवार इतने पैसे देने में असमर्थ रहा, तो ससुराल वालों ने निक्की का शारीरिक और मानसिक शोषण और भी ज्‍यादा करना शुरू कर दिया । यहां तक कि विपिन आए दिए नशे में मारता रहता था । निक्‍की के पिता ने यहां तक कहा कि, “मेरी बेटी अपने दम पर पार्लर चला रही थी और रील्स बनाती थी, इसमें गलत क्या था? इंस्टाग्राम पर वीडियो डालने से उसके काम को पहचान मिल रही थी। उसको मारने की जरूरत क्या थी? अगर ससुराल वालों को उसकी रील्स से परेशानी थी तो उसे मेरे पास छोड़ देते। मैं अपनी बेटी को पाल-पोसकर रख लेता।”

ये भी पढ़ें : https://freshnewswala.com/radhika-yadav-murder/

आखिरकार क्यों हुई ये दुखद घटना?

Nikki Murder Case : घटना वाले दिन निक्की ने अपने पति से इंस्टाग्राम पर रील्स बनाने और फिर से अपना ब्यूटी पार्लर शुरू करने की इच्छा जताई [ इसी बात पर दोनों में बहस हो गई। पुलिस के अनुसार, क्रूरता की सारी हदें पार करते हुए विपिन ने आव देखा न ताव और ज्वलनशील पदार्थ डालकर निक्की को आग के हवाले कर दिया। यह पूरी घटना निक्की की बहन कंचन ने अपने मोबाइल से रिकॉर्ड की थी, जो इस केस के अहम सबूत के रूप में सामने आई है।

केस में क्या-क्या कार्रवाई हुई?

Nikki Murder Case : घटना के बाद पुलिस ने तुरंत ऐक्शन लिया। निक्की के पति विपिन के अलावा, उसकी सास, ससुर और जेठ को भी गिरफ्तार किया गया है। विपिन को पुलिस हिरासत के दौरान भागने की कोशिश में गोली भी लगी और कोर्ट ने उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 103 (हत्या), 115(2) (स्वेच्छा से चोट पहुंचाना) और 61(2) (आजीवन कारावास या अन्य दंडनीय अपराध) के तहत मुकदमा दर्ज किया है ।

ये भी पढ़ें : https://freshnewswala.com/shreyas-iyer-odi-captain/

समाज और सोशल मीडिया की प्रतिक्रिया

निक्की का मामला सामने आने के बाद देशभर में आक्रोश फैला है। एक्‍स पर JusticeForNikki हैशटैग ट्रेंड कर रहा है और लोगों की मांग है कि दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा मिले और दहेज मांगने वालों पर बहुत सख्‍ती सी लगाम लगाई जाए । निक्की की बहन कंचन, जो खुद सोशल मीडिया क्रिएटर हैं, उन्होंने पूरे मामले की गंभीरता और वर्षों की प्रताड़ना के सबूत पेश कर न्याय की मांग की है ।

इस केस से क्या सिखा समाज?

यह घटना न सिर्फ दहेज प्रथा के खिलाफ चेतावनी है, बल्कि महिलाओं के आत्मनिर्भर बनने और उनके अधिकारों की हिफाजत की ज़रूरत भी उजागर करती है। सोशल मीडिया के दौर में भी कई महिलाएं आज अत्याचार का शिकार हो रही हैं, और निक्की केस समाज को आइना दिखाने का काम कर रहा है।


निष्कर्ष

गुरुग्राम निक्की हत्याकांड ने एक बार फिर दहेज और घरेलू हिंसा के खिलाफ कानून और समाज दोनों को सख्ती बरतने की जरूरत का अहसास कराया है। अब वक्त है महिलाओं को सपोर्ट करने का, और निक्की जैसे मामलों पर चुप्पी तोड़ने का।

फॉलो करें हमारे फेसबुक पेज https://www.facebook.com/share/19TkRnBhfv/ को ।

Leave a Comment