India vs England : 24 जून 2025 – ये तारीख भारतीय टेस्ट इतिहास में एक सदमे की तरह दर्ज हो गई। इंग्लैंण्ड और इंडिया के बीच खेले गए पहले टेस्ट मैच में इंग्लैण्ड ने टीम इंडिया को 5 विकेट की करारी शिकस्त दी।
India vs England : 24 जून 2025 – ये तारीख भारतीय टेस्ट इतिहास में एक सदमे की तरह दर्ज हो गई। लीड्स के मैदान पर इंग्लैंड ने वो कर दिखाया जिसकी उम्मीद शायद ही किसी ने की थी। 371 रनों का पहाड़ जैसा लक्ष्य, जो टेस्ट क्रिकेट में जीत के लिए चेज़ करना लगभग असंभव माना जाता है, उसे इंग्लैंड ने महज़ 5 विकेट गंवाकर हासिल कर लिया और इस जीत के साथ भारतीय क्रिकेट की रणनीति, मानसिकता और प्रदर्शन पर कई सवाल खड़े हो गए हैं।
बल्लेबाज़ों की चमक पर पड़ा बदनुमा धब्बा
टीम इंडिया ने पहले दो दिन तक मैच को अपने कब्ज़े में रखा। यशस्वी जइसवाल और शुभमन गिल ने शतक लगाए, केएल राहुल और पंत ने तेज़ तर्रार अर्धशतक जमाए लेकिन जैसे ही निचला क्रम आया, भारत की पहली पारी 427 पर सिमट गई। दूसरी पारी में भी कहानी वही रही। भारत ने 187 रनों की लीड के बावजूद, 184 रनों पर दूसरी पारी खत्म कर दी। 6 विकेट सिर्फ 77 रन पर गिरना, बताता है कि भारत के बल्लेबाज़ों ने दबाव में मानसिक संतुलन खो दिया।
गेंदबाज़ों की धार गई
पहली पारी में बुमराह ने 5 विकेट लेकर इंग्लैंड को 243 पर समेटा। सबको लगा कि मैच भारत की मुट्ठी में है लेकिन दूसरी पारी में गेंदबाज़ों का जादू जैसे खत्म हो गया। न तो जडेजा की स्पिन चली, न सिराज की गति काम आई। बुमराह थक चुके थे और कप्तान गिल विकल्प ढूंढते रह गए।डकेट और क्रॉली ने भारतीय गेंदबाज़ों की धज्जियाँ उड़ा दीं। पहली विकेट की साझेदारी 188 रनों की रही, जिसने भारत की जीत की उम्मीदों को शुरुआत में ही तोड़ दिया।
फील्डिंग बनी हार की असली वजह
मैच के निर्णायक मोड़ पर भारत की फील्डिंग पूरी तरह फिसल गई। यशस्वी जइसवाल ने अकेले चार कैच छोड़े – जिसमें डकेट का कैच भी शामिल था, जब वह सिर्फ 97 रन पर थे। उसी पारी में डकेट ने 149 रनों की पारी खेली और इंग्लैंड को जीत की दहलीज तक पहुँचा दिया।इसके अलावा स्लिप कॉर्नर में दो और कैच छूटे, जिससे भारतीय फैंस का दिल टूट गया। क्रिकेट सिर्फ बैट और बॉल का खेल नहीं, बल्कि पकड़ और मौके भुनाने का खेल भी है – जो भारत बुरी तरह हार गया।
कप्तानी और रणनीति सवालों के घेरे में
गिल की कप्तानी इस मैच में अनुभवहीन लगी। जब विकेट नहीं गिर रहे थे, तब फील्डिंग में बदलाव या गेंदबाज़ों की रोटेशन में कोई नयापन नहीं दिखा। रिव्यू का गलत इस्तेमाल और विकेटों के गिरने पर बल्लेबाज़ी क्रम में फेरबदल ना करना भारी पड़ा। टीम के कोच गौतम गंभीर और गिल दोनों पर अब उंगलियाँ उठ रही हैं – क्योंकि इतना बड़ा स्कोर डिफेंड न कर पाना सिर्फ खिलाड़ियों की गलती नहीं, रणनीति की भी हार है।
फैंस और पूर्व क्रिकेटरों का क्या है रिएक्शन – “ये हार नहीं, चेतावनी है!”पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर ने कहा – “ये हार टेस्ट क्रिकेट में भारत की गंभीर गिरावट की शुरुआत हो सकती है।”सोशल मीडिया पर फैंस ने लिखा – “इतना बड़ा स्कोर बना कर भी हारे? क्या वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का सपना वहीं खत्म हो गया?”
आगे क्या सुधारा जा सकता है ?
आगे बचे हुए मैंचों को जीतने के लिए आगे ड्रिल्स बढ़ाने होंगे, स्लिप कॉर्नर को मजबूत करना पड़ेगा । गेंदबाज़ी संतुलन को और भी मजबूत करना होगा और टीम में स्पिनर या ऑलराउंडर शामिल करना होगा जिससे टीम को संतुलन मिलें। कप्तानी निर्णय डिसीजन मेकिंग में सुधार किया जा सकता है। निचला क्रम टेल-एंडर्स की बल्लेबाज़ी में भी काफी सुधार की आवश्यकता है।
कब खेला जाएगा अगला टेस्ट – वापसी या और गहराई? अब सबकी निगाहें 2 जुलाई से शुरू हो रहे दूसरे टेस्ट पर हैं, जो एडगस्टन में खेला जाएगा। क्या भारत इस शर्मनाक हार से उबर पाएगा? या फिर यह सीरीज़ भारत के लिए बुरे सपने की शुरुआत है? लीड्स टेस्ट सिर्फ एक हार नहीं थी – यह एक आईना था, जिसमें भारतीय क्रिकेट को अपनी कमजोरियाँ साफ दिखाई दीं। अगर इन कमियों को दूर नहीं किया गया, तो आने वाले टेस्ट मैचों में यह हार “नॉर्मल” बन सकती है। टीम इंडिया को अब सिर्फ मैदान पर नहीं, मानसिक रूप से भी वापसी करनी होगी। वरना इतिहास सिर्फ याद नहीं करता – वह दोहराता भी है।
-
Vice President Election India : भारत को मिला अपना 15वां नया उप राष्ट्रपति, जानिए नए उप राष्ट्रपति के बारे में सबकुछ

Vice President Election India : भारत के उपराष्ट्रपति का चुनाव कल संपन्न हुआ जिसमें एनडीए के उम्मीदवार सी.पी.राधाकृष्णन भारत के नए 15वें उप-राष्ट्रपति चुने गए। Vice President Election India : कल हुए भारत के उपराष्ट्रपति चुनाव का नतीजा देशभर में चर्चा का विषय बना हुआ है। पूर्व उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के अचानक इस्तीफे के…
-
Nepal Social Media Ban 2025 : नेपाल में सोशल मीडिया बैन व भ्रष्टाचार के विरोध में सड़कों पर भड़क उठे लाखों ‘Gen-Z’ युवा

Nepal social media ban 2025 : प्रतिबंध के खिलाफ ‘ Gen-Z’ ने सड़कों पर उतरकर अपने आज़ादी के लिए व्यापक और हिंसक विरोध प्रदर्शन किया। सरकार ने 26 प्रमुख सोशल मीडिया ऐप्स पर पाबंदी लगाई, जिससे युवाओं में गहरा आक्रोश फैला। पुलिस और सेना ने कर्फ्यू और कड़ी कार्रवाई की, जिसके चलते कई लोग मारे…
-
Nikki Murder Case : ” निक्की केस कांड, क्रूरता की हद : अपराधियों को कब मिलेगी सजा ?”

Nikki Murder Case : ग्रेटर नोएडा के सिरसा गांव में रहने वाली निक्की भाटी की दुखद मौत ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है। इस केस ने आज फिर से यह साबित कर दिया कि देश में आज भी दहेज प्रथा का कितना जहर फैला हुआ है। जानिए क्या था पूरा मामला :-…
-
Shreyas Iyer ODI Captain : सरपंच साहब ‘श्रेयस अय्य्यर संभालेंगे अब टीम इंडिया की कमान, रोहित फैंस को लगा तगड़ा झटका

Shreyas Iyer ODI Captain : अभी हाल ही सूत्रों से खबर आ रही है कि श्रेयस अय्यर को उनकी परफॉर्मेंस का इनाम मिल सकता है और उन्हें भारतीय वनडे टीम का कप्तान नियुक्त किया जा सकता है। जानिए क्या है पूरी खबर :- Shreyas Iyer ODI Captain : भारतीय क्रिकेट में फिर से चर्चाओं का…
-
8th pay commission latest news : केंद्र सरकार ने दिया 8वें वेतन आयोग पर ताजा अपडेट, कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले

8th pay commission latest news : 1 जनवरी 2026 से केंंद्र सरकार सभ्ज्ञी केंद्रीय कर्मचारियों के लिए 8वां वेतन आयोग लाने जा रही है। इससे केंद्र सरकार के सभी कर्मचारियों की सैलरी में एक बड़ा इजाफा देखने को मिलेगा । जानिए कितनी बढ़ेगी सैलरी – 8th pay commission latest news : 8वां वेतन आयोग केंद्रीय…
-
women world cup 2025 : शुरू होने जा रहा है वनडे वर्ल्ड कप 2025, जानिए कब कहां और किससे भिड़ेगी टीम इंडिया

women world cup 2025 : महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025 जल्दी ही 30 सितंबर से शुरू होने जा रहा है जानिए टीम इंडिया कहां किस टीम से भिड़ेगी। women world cup 2025 : इस साल का सितंबर भारतीय क्रिकेट प्रेमियों के लिए बेहद खास होने वाला है। 30 सितंबर से महिला क्रिकेट वर्ल्ड कप 2025…
-
SSC Protest: केंद्रीय मंत्री Jitendra Singh ने मीटिंग में की शिक्षकों की सारी मांगें पूरी । 55,000 से अधिक विद्यार्थियों को मिलेगा दोबारा परीक्षा देने का मौका

SSC Protest : Staff Selection Commission की चयन पोस्ट फेज-13 परीक्षा एवं एग्जाम सेंटर की अनियमितताओं को लेकर शिक्षकों और विद्यार्थियों ने मिलकर 31 जुलाई को मिलकर प्रदर्शन किया । आइए जानते हैं क्या था पूरा घटना – SSC Protest : Staff Selection Commission हर वर्ष कई पदों पर भर्ती परीक्षाएं आयोजित करवाता है। हाल…
-
India vs England – 5th test : मियां भाई के जलवे से भारत ने इंग्लैंड के जबड़े से छीन ली जीत, सीरीज में की 2-2 की बराबरी

India vs England – 5th test : भारत ने ओवल टेस्ट में इंग्लैण्ड को किया पस्त : इंग्लैंड को 6 रनों से हराकर सीरीज में 2-2 की बराबरी की। जानिए क्या हुआ इस रोमांचक मैच में India vs England – 5th test : 5 अगस्त 2025 का दिन भारतीय क्रिकेट प्रेमियों के लिए हमेशा यादगार…
-
Malegaon Blast Case : मालेगांव ब्लास्ट मामले में मोहन भागवत को गिरफ्तार करने के थे आदेश: ATS अधिकारी महबूब मुजावर के नए विस्फोटक खुलासे

Malegaon Blast Case : 29 सितंबर 2008 को महाराष्ट्र के मालेगांव बम ब्लास्ट के मामले में पूर्व एटीएस ने चौंकाने वाला खुलासा करते हुए बताया कि उन्हें आरएसएस प्रमुख को गिरफ्तार करने के आदेश मिले थे। Malegaon Blast Case : 29 सितंबर 2008 को महाराष्ट्र के मालेगांव में हुए सीरियल धमाकों में छह लोगों की…
-
Panchayat Season 4 : बहुत दिलचस्प है पंचायत के ‘सचिव’ जी का इंजीनियर से एक्टर बनने तक का सफर… आइए जानते हैं

Panchayat Season 4 : अमेज़न प्राइम की वेब सीरीज़ Panchayat में ‘सचिव अभिषेक त्रिपाठी’ का किरदार निभाने वाले जितेन्द्र कुमार आज लाखों लोगों के दिलों में बसते हैं। उनके सीधे साधे सरल व्यक्तित्व व एक्टिंग ने उन्हें घर-घर में पहचाना जाने वाला नाम बना दिया है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि IIT से पढ़ाई…