Operation Sindoor : सरकार ने दिया बड़ा तोहफा, Essay लिखकर पाएं हजारों रुपए, जल्‍द करें अप्‍लाई…..

Operation Sindoor : रक्षा मंत्रालय ने अभी हाल ही में ऑपरेशन सिंदूर के ऊपर निबंध प्रतियोगिता कराने का निर्णय लिया है जो कि 1 जून से शुरू होकर 30 जून तक चलेगी । इस प्रतियोगिता में जीतने वाले टॉप 3 उम्‍मीदवारों को 10,000 रुपए नकद प्राइज और 200 लोगों को लाल किले पर होने वाले 78वें स्‍वतंत्रता दिवस का सेलिब्रेशन लाइव देखने का मौका मिलेगा। यह निबंध प्रतियोगिता हिंदी/अंग्रेजी दोनों भाषाओं में आयोजित कराई जा रही है।

आपको बता दें कि पहलगाम हमले की जवाबी कार्रवाई में चलाए गए ऑपरेशन सिंदूर 7 मई को लॉच किया गया था और पाकिस्‍तान में संचालित 9 आतंकवादी कैंप्‍स को तबाह किया गया था । पाकिस्‍तान के लिए यह सबक था कि भारत अब आतंकवाद को कतई सहन नहीं करेगा और बेहद बलपूर्वक हर आतंकवादी हरकत का जवाब देगा। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्‍व में भारत ने आतंकवादी घटनाओं के विरुद्ध बेहद संवेदनशीलता के साथ जवाब दिया है तथा भारत की नो टेररिज्‍म की छवि को मजबूती के साथ पूरे विश्‍व के सामने पेश किया है।

कैसे करें निबंध प्रतियोगिता के लिए अप्‍लाई :

Step 1 : सबसे पहले  www.mygov.in पर क्लिक करें ।

Step 2 : अब टास्‍क वाले सेक्‍शन में जाकर स्‍क्रीन पर दिख रहे ऑपरेशन सिंदूर Essay competition पर क्लिक करें ।

Step 3 : अब सामने दिख रहे Log in to participate के ऑप्‍शन पर क्लिक करें ।

Leave a Comment