ATM का आविष्कार किसने किया : जानिए किस देश ने स्थापित किया था पहला ATM । भारत में आया था इस दिन….

ATM का आविष्कार किसने किया : आज विश्व ATM दिवस है । नोटबंदी के दौरान हम सबको इसकी अहमियत के बारे में पता चला था। जाने क्या रहा है इसका इतिहास

ATM का आविष्कार किसने किया : हर साल 27 जून को World ATM Day मनाया जाता है। यह दिन उस मशीनरी के लिए है जिसने दुनिया भर की बैंकिंग प्रणाली को बदल दिया – ATM (Automated Teller Machine)। यह सिर्फ एक मशीन नहीं, बल्कि इंसानी दिमाग की इतनी बड़ी ताकत का प्रदर्शन है जिसने बैंकिंग को 24×7 बना दिया।

कब हुई ATM की शुरुआत :

ATM की शुरुआत सबसे पहले 27 जून 1967 को लंदन के Barclays बैंक में हुई थी। इसका आविष्कार स्कॉटलैंड के जॉन शेफर्ड बैरन ने किया। उन्होंने बैंक में बार बार पैसों के लिए चक्कर लगा लगाकर परेशान होकर के ये मशीन बनाई जो उस समय के लिए एक चमत्कार था।

भारत में ATM कब आया और कौन लाया ?

भारत में पहला ATM 1987 में आया। इसे हॉन्गकॉन्ग एंड शंघाई बैंकिंग कॉर्पोरेशन (HSBC) ने मुंबई में स्थापित किया। यह भारत में बैंकिंग सेक्टर के लिए एक बड़ी छलांग थी। तब से लेकर आज तक, भारत में लाखों ATM मशीनें काम कर रही हैं।

ATM ने भारत में क्या बदला?

ATM आने से भारत में लोगों की सोच और जीवनशैली में बदलाव आया।अब बैंकिंग समय पर निर्भर नहीं रही।लोगों को आत्मनिर्भरता और सुविधा मिली।ग्रामीण क्षेत्रों में भी डिजिटल सोच की शुरुआत हुई। कैश ट्रांजैक्शन आसान और सुरक्षित हुए।

ATM और डिजिटल क्रांति

ATM ने डिजिटल बैंकिंग की नींव रखी। इसके बाद नेट बैंकिंग, मोबाइल ऐप, UPI जैसे सिस्टम विकसित हुए। यह सभी उस सोच का परिणाम है जो ATM से शुरू हुई।

World ATM Day सिर्फ एक मशीन का वर्ष नहीं है, बल्कि यह उस इंसानी सोच का जश्न है जिसने “पैसा कभी भी, कहीं से भी” जैसी सुविधा को जन्म दिया। भारत में HSBC ने पहला कदम उठाया, लेकिन आज हर गांव-शहर में ATM इंसान की तकनीक पर निर्भर सोच का प्रमाण है।

ये भी पढ़ें : https://freshnewswala.com/uttarakhand-bus-accident/

Leave a Comment