Ahmedabad plane crash : गुजरात के अहमदाबाद में एयर इंडिया का प्लेन AI 171 अहमदाबाद से लन्दन के लिए उड़ान भरने को रेडी था। इसने दोपहर के 1.38 बजे उड़ान भरी और उड़ान भरने के 30 सेकंड के अंदर ये प्लेन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। यह Boeing 787–8 Dreamliner था जिसमें 230 यात्री और 12 चालक दल सदस्य सवार थे ।जहाँ विमान गिरा वह B.J. मेडिकल कॉलेज के हॉस्टल परिसर के पास स्थित था—जहाँ कभी मेडिकल स्टूडेंट्स दोपहर का भोजन कर रहे थे ।
चश्मदीदों ने क्या बताया ?
चश्मदीदों की माने तो उन्हें एक प्लेन अचानक से नीचे आता हुआ दिखाई देता है और सीधा हॉस्टल की बिल्डिंग में जाकर टकरा जाता है। ये क्रैश इतना खतरनाक था कि हवा में कई किमी तक काले धुएं का गुब्बारा नजर आता है। चश्मदीदों की माने तो उस समय हॉस्टल में भी कई लोग लंच के समय आए हुए थे उनमें कुछ डॉक्टर्स और स्टूडेंट्स भी शामिल है वो सब भी इसकी चपेट में आ गए हैं।
एक यात्री बचा पाया अपनी जान :
इस प्लेन हादसे में 241 (230 यात्री + 12 क्रू सहित कुल 242 में से एक व्यक्ति को छोड़कर) लोग मारे गए। Seat 11A पर British‑Indian नागरिक विष्वश कुमार रमेश (Vishwash Kumar Ramesh) सवार थे। वह मात्र एकमात्र जीवित यात्री थे, जिन्हें मामूली चोटें आईं और अस्पताल में भर्ती कराया गया ।रिपोर्ट्स के अनुसार, उन्होंने एक इमरजेंसी एग्जिट से छलांग लगाई और बाहर भाग कर अपनी जान बचाई ।
✈️ क्या था हादसे का कारण?
बताया जा रहा है कि इंजीनियरिंग विश्लेषण दर्शाता है कि इंजन में खराबी या फ्लैप/लैंडिंग गियर से संबंधित समस्या संभव हो सकती है । टेकऑफ़ के तुरंत बाद इंजन में तकनीकी खराबी आ गई। पायलट ने स्थिति को नियंत्रण में लाने की कोशिश की लेकिन वह कंट्रोल नहीं कर पाए और प्लेन सीधा हॉस्टल की बिल्डिंग से जा टकराया।
बचाव, पहचान और जांच की प्रक्रियाएनडीआरएफ, पुलिस, आग विभाग, CISF और भारतीय सेना ने मिलकर बचाव एवं राहत कार्य प्रारंभ किए ।विमान में भरपूर ईंधन (लगभग 125,000 लीटर) होने के कारण तेज़ आग लगी, जिससे शवों की पहचान कठिनाईपूर्ण हो गई—परिवारों के डीएनए सैंपल लिए जा रहे हैं ।