Shreyas Iyer ODI Captain : सरपंच साहब ‘श्रेयस अय्य्यर संभालेंगे अब टीम इंडिया की कमान, रोहित फैंस को लगा तगड़ा झटका

Shreyas Iyer ODI Captain : अभी हाल ही सूत्रों से खबर आ रही है कि श्रेयस अय्यर को उनकी परफॉर्मेंस का इनाम मिल सकता है और उन्‍हें भारतीय वनडे टीम का कप्‍तान नियुक्‍त किया जा सकता है। जानिए क्‍या है पूरी खबर :-

Shreyas Iyer ODI Captain : भारतीय क्रिकेट में फिर से चर्चाओं का नया दौर शुरू हो गया है। अभी हाल ही में एशिया कप के लिए घोषित हुई एशिया कप की 15 सदस्‍यों की टीम में श्रेयस अय्यर का नाम नहीं शामिल किया गया था, जिससे क्रिकेट फैंस इससे बहुत आक्रोश में थे। इस सबके बीच एक और खबर सामने आ रही है वह है कि श्रेयस अय्यर को वनडे टीम का अगला कप्तान बनाया जा सकता है। खास कर तब जब एशिया कप 2025 की टीम में अय्यर को जगह नहीं मिली, तो यह चर्चा और गरम हो गई कि BCCI उनके लिए भविष्य में बड़ी जिम्मेदारी तय कर रहा है। लेकिन हकीकत क्या है? चलिए जानते हैं—

ये भी पढ़ें : https://freshnewswala.com/india-vs-england-5th-test/

कैसे शुरू हुई चर्चा?

shreyas iyer next india captain : कुछ मीडिया रिपोर्ट्स और सोशल मीडिया पर यह दावा किया गया कि रोहित शर्मा वनडे कप्तानी छोड़ सकते हैं और अगले ODI कप्तान के तौर पर श्रेयस अय्यर को BCCI चयन कर सकती है। IPL में शानदार कप्तानी (2024 में कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए कप्तान और 2025 में पंजाब किंग्स को फाइनल तक पहुंचाने) के बाद अय्यर का नाम चर्चा में आया ।

रोहित शर्मा और विराट कोहली का भविष्य

काफी लंबे समय से ये भी चर्चाएं सामने आ रही हैं कि विराट कोहली और रोहित शर्मा को 2027 मेें होने वाले वनडे वर्ल्‍ड कप से बाहर किया जा सकता है। लेकिन इन चर्चाओं में कितना दम है ये अभी आने वाले वक्‍त में ही पता चल सकता है। अभी के लिए रोहित शर्मा ही टीम इंडिया के वनडे कप्तान बने रहेंगे। चयनकर्ता अक्टूबर में ऑस्ट्रेलिया दौरे के बाद रोहित और कोहली के फॉर्म व फिटनेस के आधार पर भविष्य का फैसला ले सकते हैं। लेकिन अभी रोहित को हटाने या श्रेयस को कप्तान बनाने जैसी कोई आधिकारिक योजना नहीं है।

ये भी पढ़ें : https://freshnewswala.com/malegaon-blast-case/

BCCI ने क्या कहा?

BCCI के सचिव देवजीत सैकिया ने इन अफवाहों को पूरी तरह खारिज कर दिया है। हिंदुस्तान टाइम्स से बात करते हुए उन्होंने साफ कहा,

“यह मेरे लिए भी खबर है। ऐसी कोई चर्चा नहीं हुई है।”
BCCI ने बताया कि अभी वनडे कप्तानी में बदलाव का कोई भी औपचारिक विचार नहीं है और अय्यर उनके कप्तान के तौर पर प्राथमिकता में नहीं हैं ।


कौन है रेस में आगे?

कुछ रिपोर्ट्स के मुताबिक, शुभमन गिल को आने वाले समय में वनडे टीम की कप्तानी के लिए सबसे मजबूत विकल्प माना जा रहा है क्‍योंकि वह अभी युवा भी हैं और लंबे समय तक भारतीय टीम की कमान संभाल सकते हैं और उनका निरंतर अच्‍छा प्रदर्शन भी कप्‍तानी के लिए मजबूत दावेदारी पेश कर रहा है।

निष्कर्ष

श्रेयस अय्यर वनडे कप्‍तान : अभी श्रेयस अय्यर को वनडे कप्तान बनाए जाने की सारी खबरें सिर्फ अफवाह भर हैं। BCCI ने बयान जारी कर स्पष्ट किया है कि इस बारे में कोई चर्चा नहीं हुई है और शुभमन गिल भविष्य के लिए एक मजबूत विकल्प रहेंगे। क्रिकेट फैंस को अगर कोई बड़ा बदलाव देखना है तो उसके लिए फिलहाल इंतजार करना होगा, क्योंकि वनडे कप्तानी में फिलहाल कोई परिवर्तन नहीं होने वाला ।

ये भी पढ़ें : https://freshnewswala.com/ssc-protest/

फॉलो करें हमारे फेसबुक पेज https://www.facebook.com/share/19TkRnBhfv/ को ।


Leave a Comment