women world cup 2025 : शुरू होने जा रहा है वनडे वर्ल्‍ड कप 2025, जानिए कब कहां और किससे भिड़ेगी टीम इंडिया

women world cup 2025 : महिला वनडे वर्ल्‍ड कप 2025 जल्‍दी ही 30 सितंबर से शुरू होने जा रहा है जानिए टीम इंडिया कहां किस टीम से भिड़ेगी।


women world cup 2025 : इस साल का सितंबर भारतीय क्रिकेट प्रेमियों के लिए बेहद खास होने वाला है। 30 सितंबर से महिला क्रिकेट वर्ल्ड कप 2025 की शुरुआत हो रही है, और भारत और श्रीलंका मिलकर इस मेगा टूर्नामेंट की मेजबानी कर रहे हैं, और पूरा देश एक ही सपना देख रहा है – “Women in Blue” को पहली बार वर्ल्ड कप ट्रॉफी उठाते हुए देखने का।

ये भी पढ़ें : https://freshnewswala.com/india-vs-england-5th-test/

टूर्नामेंट का रोमांच

women world cup 2025 : इस बार का महिला क्रिकेट वर्ल्‍ड कप 8 टीमों के बीच भारत के अलग-अलग शहरों बेंगलुरु, गुवाहाटी, इंदौर और विशाखापत्तनम में खेला जाएगा। जबकि कुछ मुकाबले कोलंबो में भी होंगे। भारत अपना पहला मैच 30 सितंबर को बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में श्रीलंका के खिलाफ खेलेगा और 2 नवंबर को इस क्रिकेट वर्ल्‍ड कप का फाइलन खेला जाएगा । भारत की टीम चाहेगी कि वह इस वर्ल्‍ड कप में अच्‍छा प्रदर्शन कर अपना पहला महिला क्रिकेट वर्ल्‍ड कप का खिताब अपने नाम करे।

कैसी है टीम इंडिया की तैयारी

women world cup 2025 : भारतीय टीम की कप्तानी हरमनप्रीत कौर संभाल रही हैं। उनकी आक्रामक बल्लेबाजी और ज़बरदस्त कप्‍तानी के चर्चे दुनिया भर में हैं और भारतीय टीम की उपकप्तान और सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना अपने लाजवाब कवर ड्राइव और शांत स्वभाव से टीम को एक मजबूती प्रदान करती हैं और जिससे टीम को मुश्किल परिस्थितियों से निकलने में मदद मिलती हैं।

साथ ही शैफाली वर्मा की तूफानी बल्लेबाजी, जेमिमा रोड्रिग्स की क्लास, दीप्ति शर्मा की ऑलराउंड क्षमता और पूनम यादव का स्पिन मैजिक – सब मिलकर टीम को और भी खतरनाक बनाते हैं। गेंदबाज़ी में झूलन गोस्वामी का अनुभव और नए खिलाड़ियों की स्पीड सामने वाली टीमों के लिए बड़ी चुनौती होगी।

तैयारियों में कोई कमी नहीं

पिछले कुछ सालों में टीम ने फिटनेस, फील्डिंग और मानसिक मजबूती पर खासा ध्यान दिया है। हाल ही में इंग्लैंड को उसके घर में T20 सीरीज हराना इस बात का सबूत है कि टीम का आत्मविश्वास इस समय सबसे ऊँचाई पर है।

भारतीय टीम भले ही 2022 वर्ल्ड कप में सेमीफाइनल में नहीं पहुंच सकी थी, लेकिन भारतीय टीम ने 2005 और 2017 में उपविजेता रहकर यह साबित कर चुकी है कि वह बड़े मंच पर खेलना जानती है। इस बार महिला क्रिकेट टीम को तो अपने ही मैदान पर खेलने का फायदा भी मिलेगा।

ये भी पढ़ें : https://freshnewswala.com/asia-cup-2025-schedule/

India women team world cup

क्‍या हैं परेशानियां ?

women world cup 2025 : टीम इंडिया का जीत का रास्ता इस बार बिल्‍कुल आसान नहीं रहने वाला है। ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड और न्यूजीलैंड जैसी दिग्गज टीमें पहले ही कई बार वर्ल्ड कप जीत चुकी हैं, और वे इस बार भी मजबूत दावेदार हैं। लेकिन भारत के पास जो सबसे बड़ा प्‍लस पॉइंट है वह है टीम इंडिया को उनके घरेलू दर्शकों का समर्थन।

जैसा कि हरमनप्रीत ने हाल ही में कहा, “घर के सामने खेलना आपको अलग तरह का मोटिवेशन देता है।” यही ऊर्जा टीम को ट्रॉफी तक ले जा सकती है।

फैंस का क्रेज और भारतीय महिला क्रिकेट का भविष्य

देशभर में क्रिकेट प्रेमियों की निगाहें इस टूर्नामेंट पर होंगी। अगर यह कप भारतीय महिला टीम जीतती है, तो देशभर में महिला क्रिकेट के लिए एक नया दौर शुरू होगा। छोटे शहरों और गाँवों में भी लड़कियाँ बड़े सपने देखने लगेंगी।

वर्ल्ड कप 2025 सिर्फ एक टूर्नामेंट नहीं, बल्कि भारतीय महिला क्रिकेटरों के वर्षों की मेहनत, संघर्ष और सपनों का जश्न है। इस बार भारतीय महिला क्रिकेट टीम हर मायने में पहले से ज्यादा तैयार है, और करोड़ों दिल एक ही उम्मीद लगाए बैठे हैं – घर पर, घर की जीत।


फॉलो करें हमारे फेसबुक पेज https://www.facebook.com/share/19TkRnBhfv/ को ।

Leave a Comment