Panchayat Season 4 : अमेज़न प्राइम की वेब सीरीज़ Panchayat में ‘सचिव अभिषेक त्रिपाठी’ का किरदार निभाने वाले जितेन्द्र कुमार आज लाखों लोगों के दिलों में बसते हैं। उनके सीधे साधे सरल व्यक्तित्व व एक्टिंग ने उन्हें घर-घर में पहचाना जाने वाला नाम बना दिया है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि IIT से पढ़ाई कर चुके जितेन्द्र का ये सफर आसान नहीं था? तो आइए जानते हैं कैसा रहा उनका ये सफर –
Panchayat Season 4 : पंचायत के सचिव जी उर्फ जितेन्द्र कुमार का जन्म राजस्थान के अलवर जिले के खैरथल में हुआ और उन्होंने आईआईटी खड़गपुर से सिविल इंजीनियरिंग की डिग्री हासिल की तथा उन्हें असली पहचान The Viral Fever (TVF) से जुड़ाव और फिर Panchayat में सचिव जी का किरदार अदा करके मिली ।
ये भी पढ़ें : https://freshnewswala.com/panchayat-season-4/

IIT से एक्टिंग तक का सफर:
- IIT में मिला असली मंच: सचिव जी उर्फ जितेन्द्र ने कभी नहीं सोचा था कि वो एक्टर बनेंगे। लेकिन IIT खड़गपुर में पढ़ाई के दौरान उन्होंने थियेटर ग्रुप Hindi Technology Dramatics Society (HTDS) जॉइन किया, और यहीं से एक्टिंग का उन्हें चस्का लगा।
- कॉलेज में अमिताभ बच्चन की मिमिक्री से मिली पहचान: एक बार थियेटर प्ले में अमिताभ बच्चन की नकल करने का उन्हें मौका मिला और नकल इतनी शानदार की कि वहां मौजूद लोगों ने जमकर तारीफ की — और यहीं से एक्टर बनने का उनका सपना शुरू हो गया ।
- इंजीनियरिंग छोड़कर एक्टिंग का रास्ता: IIT से पास होने के बाद भी उन्होंने कॉर्पोरेट नौकरी नहीं चुनी। वह अपने जिंदगी को असली टैलेंट को जल्दी पहचान गए और मुंबई आने का तुरंत फैसला लिया और एक्टिंग में करियर बनाने की ठानी। ये फैसला उनके लिए बिल्कुल आसान नहीं था । समाज और परिवार की उम्मीदें, और आगे के भविष्य की अनेक चिंताएं जैसे संघर्ष उनके सामने खड़े थे।

ये भी पढ़ें : https://freshnewswala.com/railwaymen/
The Viral Fever (TVF) से शुरुआत:
Panhayat Season 4 : TVF Pitchers, Kota Factory, Permanent Roommates, और कई यूट्यूब स्केचेस में उनका काम वायरल हुआ। वो जल्दी ही “TVF का चेहरा” बन गए और यहीं से लोग उनकी एक्टिंग से प्रभावित होने लगे। TVF के को-फाउंडर अरुणाभ कुमार ने उन्हें ब्रेक दिया।
Panchayat Season 4 : Panchayat बना टर्निंग पॉइंट:
जब 2020 में Panchayat वेब सीरीज़ आई, तब जितेन्द्र कुमार को ‘सचिव अभिषेक’ का किरदार मिला। इस रोल ने उनकी एक्टिंग को एक नया मुकाम दिया । एक सरकारी गाँव के सचिव की जिंदगी, बेरोजगारी की झलक, गाँव की राजनीति — सब कुछ जितेन्द्र ने इतनी सहजता से दिखाया कि हर दर्शक खुद को उनसे जोड़ सका। सीजन 2,3 एवं सीजन 4 में उनका किरदार और भी गहराई और कॉन्फिडेंस के साथ सामने आया।
Panchayat Season 4 : सचिव जी ने दिया साहस का परिचय
बैकग्राउंड का ना होना: उनका कोई गॉडफादर नहीं था। एक्टिंग इंडस्ट्री में बिना सपोर्ट के टिके रहना आसान नहीं था लेकिन उन्होंने अपनी शानदार एक्टिंग से अपना लोहा मनवा लिया।
करियर बदलना: IIT के बाद एक्टिंग में जाना एक जोखिम भरा फैसला था। यह एक ऐसा फैसला था जिसमें जितेंद्र जी को खुद पता नहीं था कि उनका करियर किस दिशा में जाकर के रूकेगा।
धैर्य और आत्मविश्वास: छोटे-छोटे रोल से शुरू करके उन्होंने खुद को साबित किया। उन्होंने अपने को मिले हर छोटे से छोटे अवसर को भी बहुत बड़ा अवसर मानकर के उपयोग किया।

हमें सचिव जी क्या सीखना चाहिए?
सचिव जी का करियर यही बताता है कि पैशन के लिए रिस्क लेना ज़रूरी होता है । हमें छोटे स्टेप्स भी बड़ी सफलता की ओर ले जाते हैं और सबसे बड़ी बात कि हम एक सरल जीवन से भी सुपरस्टार बन सकते हैं।
निष्कर्ष:
जितेन्द्र कुमार की कहानी उन लाखों युवाओं के लिए प्रेरणा है जो अपनी पढ़ाई या करियर की लाइन से हटकर अपने पैशन को फॉलो करना चाहते हैं। IIT का मेधावी छात्र, जिसने कॉर्पोरेट नौकरी छोड़कर एक्टिंग चुनी, और आज वो “सचिव जी” के रूप में देश के दिलों पर राज कर रहा है।
ये भी पढ़े : https://freshnewswala.com/panchayat-season-4/
फॉलो करें हमारे फेसबुक पेज https://www.facebook.com/share/19TkRnBhfv/ को ।