“आदमी हो गया प्रेग्‍नेंट! ‘Fetus in Fetu’ क्या है?” वैज्ञानिकों ने किया चौंकाने वाला खुलासा ये है इसकी असली वजह

“Fetus in Fetu” (FIF) एक ऐसी स्थिति है जिसमें एक आदमी या एक बच्‍चा भी प्रेग्‍नेंट हो सकता है । जानते हैं क्‍या होती है ये स्थिति।

जब भी हम ‘pregnancy’ की बात करते हैं, तो हमारे सामने एक महिला का चेहरा ही सामने आता है जो एक बच्‍चे को जन्‍म देने वाली होती है लेकिन आपने कभी पहले सुना है या सोचा है कि एक आदमी भी प्रेग्नेंट हो सकता है? यह सुनकर हैरानी होती है, लेकिन मेडिकल साइंस में एक ऐसी विषम स्थिति बन सकने की संभावना होती है जिसे हम “Fetus in Fetu” कहते हैं। यह एक ऐसा मेडिकल रहस्य है जिसने वैज्ञानिकों और हम जैसे लोगों को चौंका दिया है।

क्‍या है ये “Fetus in Fetu”?

“Fetus in Fetu” (FIF) एक ऐसी स्थिति है जिसमें एक अविकसित (fetus) अपने जुड़वां भ्रुण के शरीर के अंदर फंस जाता है और वहीं विकसित होने लगता है। यह भ्रूण अक्‍सर पेट, रीढ़, जैसी जगहों पर ही पाया जाता है। इसका मतलब यह होता है कि एक इंसान के अंदर एक दूसरा अविकसित इंसान पल रहा होता है। इसे आम बोलचाल में “Parasitic Twin” भी कहते हैं।

कैसे होता है “Fetus in Fetu”?

जब माँ के पेट में twins विकसित होते हैं, तो कभी-कभी उनमें से एक भ्रूण (Fetus) पूरी तरह से विकसित नहीं हो पाता और दूसरे भ्रूण (Fetus) के शरीर के अंदर चला जाता है। यह स्थिति भ्रूण (Fetus) के विकसित होने के पहले हफ्तों में ही हो जाती है।

Mature होने के दौरान, यह अविकसित भ्रूण अपने (host) से खून और खाना प्राप्त करता है, लेकिन उसमें पूरी तरह विकसित होने की क्षमता नहीं होती। कई बार यह सालों तक शरीर के अंदर छिपा रहता है और तब सामने आता है जब किसी कारणवश पेट में सूजन, दर्द या कोई अलग से उभरापन दिखाई देता है।

क्या आदमी भी हो सकता है ‘प्रेग्नेंट’?

“Fetus in Fetu” की सबसे चौंकाने वाली बातें तब सामने आती हैं जब यह स्थिति पुरुषों में पाई जाती है। बात करें अब तक के जितने केस दर्ज किए गए हैं उनमें यह स्थिति पुरुषों में महिलाओं की तुलना में अधिक पाई गई है। लेकिन यहाँ ध्यान देना ज़रूरी है कि इसे Pregnancy नहीं कहा जा सकता। इस स्थिति में पुरुष के शरीर के भीतर भ्रूण ( Fetus ) होता है, लेकिन न तो उसके शरीर में गर्भाशय होता है और न ही वह भ्रूण जन्म लेने की स्थिति में होता है। पुरुष ‘प्रेग्नेंट’ नहीं होते, लेकिन FIF के कारण उनके शरीर में एक भ्रूण (Fetus) पाया जा सकता है जो बाहर से देखने पर Pregnancy जैसा प्रतीत होता है।

ऐसे केस जिन्‍होंने दुनिया को भी चौंका दिया :

  • भारत में एक केस में, एक 7 साल के लड़के के पेट में सूजन थी। जब सर्जरी की गई तो डॉक्टरों ने पाया कि उसके पेट में एक अविकसित भ्रूण (Fetus) था जिसमें हाथ-पैर, नाखून, और यहां तक कि बाल भी थे।
  • इंडोनेशिया में एक पुरुष को लंबे समय से पेट में दर्द था, सर्जरी के बाद डॉक्टरों ने उसके अंदर एक अविकसित जुड़वा भ्रूण (Fetus) निकाला।
  • झारखंड केस: झारखंड के रामगढ़ जिले में जन्मी एक बच्ची के पेट से 8 अविकसित भ्रूण (Fetus) का मामला सामने आया ।
    बच्ची का जन्म 10 अक्टूबर 2022 को हुआ था। जब वह केवल 21 दिन की थी, परिजनों ने पेट में सूजन और अलग सा उभरापन देखते हुए CT स्कैन करवाया। डॉक्टरों ने शुरुआत में इसे ट्यूमर समझा, लेकिन आगे की जाँच में यह स्थिति “Fetus in Fetu” पाई गई।

    1 नवंबर 2022 को रांची की एक निजी अस्पताल में सर्जरी की गई।ऑपरेशन में बच्ची के पेट के सिस्ट से आठ भ्रूण निकाले गए, जिनकी लंबाई लगभग 3–5 सेंटीमीटर थी ।
    डॉ. इमरान ने बताया कि, FIF की दुनिया में अब तक ज्यादातर मामलों में एक भ्रूण मिला था — लेकिन इस केस में 8 भ्रूण एक साथ पाए गए, जो शायद पहला ऐसा दुनिया में रिकॉर्ड केस है । FIF की घटनाएँ लगभग 5–10 लाख जन्मों में एक पाई जाती हैं। भारत में अब तक केवल 10–11 मामले दर्ज हुए हैं, और दुनिया की यह सबसे अनोखी घटना मानी जाती है।

इलाज क्या है?

“Fetus in Fetu” का एकमात्र इलाज है – सर्जरी। जब डॉक्टर को यह स्पष्ट हो जाता है कि शरीर के अंदर FIF है, तो सर्जिकल प्रक्रिया द्वारा इसे निकाल दिया जाता है। इसका कारण है कि अगर इसे शरीर में छोड़ दिया जाए, तो यह संक्रमण, दर्द, अंगों पर दबाव और अन्य गंभीर बीमारियां फैला सकता है।

ये भी पढ़े : https://freshnewswala.com/icc/

फॉलो करें हमारे फेसबुक पेज को : https://www.facebook.com/share/19TkRnBhfv/

Leave a Comment